रतनपुर

पुलिस से शिकायत करने पर ग्रामीण से मारपीट और चाकू से हमला… रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

रतनपुर – ग्राम बेलतरा शिव चौक में रहने वाले कीर्तन कुमार सूर्यवंशी ने गांव के ही मेंगो सूर्यवंशी पर चाकू से मारपीट व गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी मेंगो सूर्यवंशी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS व 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रार्थी कीर्तन कुमार, जो रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, उसने शिकायत में बताया कि 23 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे गांव में आरोपी मेंगो सूर्यवंशी उसकी बेटी स्वाती सूर्यवंशी को धक्का-मुक्की कर रहा था। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे भी गाली-गलौज कर धक्का दिया। इसी घटना को लेकर वह थाना रिपोर्ट लिखाने पहुँचा था। शाम करीब 5.30 बजे प्रार्थी अपने घर के पास था, तभी आरोपी मेंगो सूर्यवंशी आया और कहा कि वह उसके खिलाफ थाना रिपोर्ट करने गया था। इस बात को लेकर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का तथा सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया। हमले में प्रार्थी को दाहिने हाथ के अंगूठे और कोहनी में चोटें आईं। घटना के समय प्रार्थी की पत्नी नंदनी सूर्यवंशी व बेटी स्वाती सूर्यवंशी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित ने न्याय की मांग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...