सीपत

VIDEO: सड़क हादसा :- तेज रफ़्तार कोयला लोड ट्रेलर मेन रोड में पलटी… चपेट में आये 4 लोग घायल, कड़ी मशक्कत से किया गया रेस्क्यू

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंधी में शुक्रवार को कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोग कोयले के नीचे दब गए। जिससे आसपास में मौजूद लोगो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। जिन्हे गम्भीर हालत में सीपत पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां उनकी हालात गम्भीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर चंगोरी निवासी शिवशंकर अपनी बेटी कृष्णा कुमारी को इलाज कराने घर से निकला था। जहा पंधी के पास वह एक होटल में रुके थे। जहां से नाश्ता कर वह लगरा पुल के आगे पंधी सीपत मुख्य सड़क के किनारे अपने बाइक समेत खड़े हुए थे। उसी समय सीपत की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीपी 9663 तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर आ रही थी।

तभी वह पंधी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके जद में बाइक समेत शिवशंकर और उसकी बेटी कृष्णा के साथ दो अन्य लोग आए। जिनके ऊपर ट्रेलर का पूरा कोयला गिर गया। इधर घटना के बाद आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद कोयले में फंसे लोगो को बाहर निकाला। तब तक सीपत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिन्होने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जिनमे शिवशंकर और उसकी बेटी कृष्णा को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है तो वही दो अन्य घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका सघन उपचार जारी है। मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...