जांजगीर चाँपा

छुट्टी नहीं दी तो आरक्षक ने टीआई से कर दी मारपीट, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित…

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के मूलमुला थाना में एक आरक्षक ने थाना प्रभारी के साथ छुट्टी नहीं देने के विवाद को लेकर मारपीट कर दी घटना के बाद एसपी ने आरक्षक को अनुशासनहीनता और अभद्र आचरण का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है। यह पूरा मामला जिले के मूलमुला थाना में गुरुवार की देर शाम घटित हुआ। दरअसल मूलमुला थाना प्रभारी उमेश साहू व थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण सिंह ठाकुर के बीच गुरुवार की देर शाम जोरदार हाथापाई हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आरक्षक ने थाना प्रभारी पर गुस्सा उतार दिया, बीच-बचाव कर वहां के स्टाफ ने दोनों को अलग किया। इस मामले की शिकायत थाना प्रभारी के माध्यम से एसपी तक पहुंची जिसके बाद एसपी पारुल माथुर ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया की लॉक डाउन के दौरान बिलासपुर बॉर्डर के चेक पोस्ट में आरक्षक राम चरण सिंह ठाकुर की ड्यूटी लगी हुई है उसने थाना प्रभारी से छुट्टी चाहि लेकिन थाना प्रभारी उमेश साहू ने छुट्टी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर आरक्षक तैश में आ गया और थाना प्रभारी से भीड़ गया इस बीच मारपीट की घटना भी हुई। घटना की शिकायत एसपी पारुल माथुर तक पहुंची जिसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...