छत्तीसगढ़

लोरमी में बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज सर्वदलीय मंच ने थाना प्रभारी के खिलाफ खोला मोर्चा , पहुंचे जांच अधिकारी

डेस्क

चौतरफा घिरती लोरमी थाना प्रभारी द्वारा मीडिया के माध्यम से डैमेज कंट्रोल का प्रयास आत्मघाती साबित होता दिख रहा है । लोरमी में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसले के खिलाफ सर्वदलीय मंच ने मोर्चा खोल दिया है। वे लगातार थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग ने उस वक्त जोर पकड़ा, जब लोरमी थाने में ही 21 सितंबर शनिवार रात आयोजित जगराता कार्यक्रम के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना हुई। इस घटना को पुलिस की नाकामी के तौर पर देखा जा रहा है। और जाहिर तौर पर विभाग की प्रमुख होने के नाते महिला थाना प्रभारी के सर ठिकरा फूटा है । आरोप है कि वर्तमान थाना प्रभारी के प्रभार संभालने के बाद से लोरमी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है । जुआ और सट्टा खुलेआम खेले जा रहे हैं। खुड़िया क्षेत्र जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुका है।

अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि वह पुलिस पार्टी पर भी हमले से गुरेज नहीं कर रहे। इन सब मुद्दों को पुलिस की नाकामी के तौर पर उकेरा जा रहा है। जिसके बाद सर्वदलीय मंच के माध्यम से मौजूदा थाना प्रभारी के स्थानांतरण की मांग की गई है । लोरमी थाने में प्रदर्शन के बाद विभाग भी हरकत में आया है। पुलिस अधीक्षक सी डी टंडन ने जांच के लिए एडिशनल एसपी सी डी तिर्की को भेजा । जहां उन्होंने लोरमी के नागरिकों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति जानी। बताया जा रहा है कि एडिशनल एसपी सी डी तिर्की को मौजूदा थाना प्रभारी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, लापरवाही , खुलेआम शराब बिक्री, जुआ सट्टा और अपराधिक तत्वों को संरक्षण देने की शिकायतें मिली है। इन सभी शिकायतों के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उसके बाद से यह खबर लोरमी में जोर पकड़ती जा रही है कि लोरमी थाना को जल्द ही नया थाना प्रभारी मिल सकता है । उधर सर्वदलीय मंच का यह भी आरोप है कि महिला थाना प्रभारी मीडिया के एक धड़े का इस्तेमाल अपना स्थानांतरण रोकने के लिए कर रही है। और मीडिया में सर्वदलीय मंच के खिलाफ आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित कराई जा रही है । उन खबरों में जिन संगठनों द्वारा थाना प्रभारी के समर्थन के दावे किए गए हैं, बताया जा रहा है कि वे संगठन खुद ऐसी खबरों से किनारा करते नजर आ रहे हैं। लोरमी में बिगड़ती कानून व्यवस्था से निपटने के लिए जल्द ही आला अधिकारियों को सख्त कदम उठाने होंगे, नहीं तो फिर पुलिस पर से जनता का विश्वास कम होता चला जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...