रतनपुर

18 प्लस टीकाकरण को लेकर उत्साह, युवाओं ने कहा सही फैसला है सरकार का….गाइडलाइंस का पालन करते हुए लगाया जा रहा वैक्सीन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – 18 प्लस वर्ग के लोगों को कोविड 19 के निःशुल्क टीकाकरण का फैसला लिया गया है यह छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत सही फैसला है। कोविड के दूसरे चरण में युवा वर्ग भी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, इसलिये उनका टीकाकरण बहुत जरूरी है।  सरकार ने टीकाकरण को बहुत आसान बना दिया है और लोगों को निःशुल्क लगाया जा रहा है। टीकाकरण में भेदभाव नहीं रखा गया है।

केन्द्र में बहुत अच्छी व्यवस्था है और सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए टीका लगाया जा रहा है, जिनमें जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 

युवा या तो पढ़ाई करते हैं या फिर कामकाजी हैं। इस सिलसिले में वे ज्यादा बाहर निकलते हैं इसलिये कोरोना का प्रसार रोकने व इसकी चेन को तोड़ने के लिये उनका टीकाकरण जरूरी है।

वैक्सिनेशन केंद्र में ही पंजीयन कराने के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। रतनपुर क्षेत्र के 18 प्लस वैक्सिनेशन के लिए नगर पालिका रतनपुर क्षेत्र में टीकाकारण केंद्र APL वालों के लिए  महामाया मंदिर परिसर स्थित पुराना सुइट भवन,  BPL  वालो के लिए शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल,  अंत्योदय वालो के लिए कन्या हाई स्कूल, रतनपुर में टीका लगाया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुँच रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...