बिलासपुर

ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा….चुनौती समझकर पुलिस पहुँची आरोपियों तक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में फिर से चोर पुलिस का खेल शुरू हो गया है,,जहां एक तरफ चोर पुलिस से बेखौफ होकर सिलसिले वार चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है,,तो पुलिस भी अज्ञात चोर गिरोहों को अपने सूचना तंत्र एवं कई अहम साक्ष्यों के आधार पर धर दबोच भी ले रही है।इसी तरह बहतराई रोड स्थित मानुषी ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले का सरकंडा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बीते 19 और 20 तारीख की दरमियानी रात दो चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से का टीन काटकर भीतर प्रवेश किया और सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो खरीददार और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए यह वही शातिर चोर है जिन्होंने सरकंडा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित मानुषी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

मामले में पुलिस ने बंधवापारा निवासी अजीत साहू और अरशद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में बताया कि उन्होंने पूरा सामान जबड़ा पारा निवासी शिवा केवट और सीपत पंथी निवासी मनोज वर्मा को बेच दिया है।साथ ही घटना में सहयोग करने वाले विनय विश्वकर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस तरह आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिया है।बताया जा रहा कि चोरों ने जब चांदी के आभूषणों को बेचने खरीदार के पास गए तो पता चला कि, यह शुद्ध चांदी नहीं है,, इससे चोरों के होश उड़ गए।दुकान का टीन हटाकर अंदर घुसने वाले अशरफ सिद्धकी को काफी चोटें आई थी।

जिसका घाव अभी तक नहीं भरा है। मामले में खरीददारो को भी आरोपी बनाया गया है। चोरी के इस मामले को सरकंडा पुलिस की टीम ने काफी तत्परता और कड़ी से कड़ी को जोड़ कर सुलझाने में सफलता हासिल किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...