बिलासपुर

एपीएल वैक्सिनेशन सेंटर में वैक्सीन की कमी, स्थगित करना पड़ा वैक्सिनेशन….मायूस होकर लौटे लोग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए रविवार से शुरू किए गए अभियान में ब्रेक लग गया है। दो दिनों के भीतर ही एपीएल वर्ग के सभी टीकाकरण केंद्रों में भारी भीड़ उमड़ी थी। युवाओं के इस उमंग और उत्साह के बीच सोमवार को जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों में एपीएल वर्ग के वैक्सीनेशन को स्थगित कर दिया गया है जिसमें केंद्रों में एक सूचना चस्पा कर वैक्सीन की कमी को इसकी वजह बताई गई है जबकि अंत्योदय और बीपीएल वर्ग के लिए अभी सभी वैक्सीनेशन सेंटरो में टीका लगाने की कार्रवाई की जा रही है। टीकाकरण से जुड़े अफसरों का कहना है कि वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण एपीएल वर्ग के लिए टीकाकरण के लिए निर्धारित जिले के शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के 21 एपीएल के लिए निर्धारित टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण स्थगित कर दिया गया है। जिस वजह से उक्त केंद्रों में लोग मायूस होकर वापस लौटते नजर आए।

अफसरों के इस फरमान से यह तो साफ है कि एपीएल वर्ग के लिए टीके खत्म हो गए हैं, परंतु बीपीएल और अंत्योदय के लिए इसकी कोई समस्या नहीं है। हाईकोर्ट के आदेश पर सभी वर्गों के लिए वैक्सीनेशन जिले में रविवार को शुरू हुआ। जो सोमवार तक जारी रहा। शासन की व्यवस्थागत कमियों के चलते एपीएल के लिए टीकाकरण दो दिन चल पाया। अधिक्तर सेंटर प्रभारियों ने इसके पीछे वजह वैक्सीन की कमी को बताया है। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के निर्देश और वैक्सीन की आपूर्ति होने के बाद सम्भवता बुधवार से एपीएल वर्गों के लिए भी पुनः वैक्सीनेशन शुरू करने की बात कही जा रहा है। 

15 तारीख तक पहुँचेंगे और वैक्सीन,, फिलहाल 12 हजार डोज ही उपलब्ध…

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वैक्सीन आपूर्ति के लिए पहले ही डिमांड भेज दी गई है। जहाँ से 15 तारीख तक और वैक्सीन मिलने की बात कही जा रही है। इस वजह से जिले में निश्चित रूप से वैक्सीन की क्राइसेस बढ़ जाएगी। इधर स्वास्थ्य विभाग के पास लगभग 12 हजार डोज और वैक्सीन के उपलब्ध है। जिसके सहारे आगामी चार दिनों तक जिले में वैक्सीनेशन के काम को संचालित करना है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर पहले ही चिंतित है। हालाकि की उक्त मामले में जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही उचित निर्णय लेने की बात सामने आ रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...