जांजगीर चाँपा

जांजगीर में बना 20 बेड वाला प्रदेश का पहला पुलिस कोविड हॉस्पिटल, समुचित इलाज की व्यवस्था के साथ पुलिस कर्मियों को दी गई है कोरोना के इलाज की ट्रेनिंग

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा –  जिले में प्रदेश का पहला पुलिस कोविड केयर सेंटर  तैयार किया गया है। इस हॉस्पिटल में 10 आक्सीजन युक्त बेड के साथ साथ 10 सामान्य बेड भी हैं  जहा पुलिसकर्मी व उनके परिजन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा निचले स्तर के उन पुलिस कर्मियो के लिए वरदान की तरह है जिन्हें छोटे स्टाफ क्वार्टर व घर होने की वजह से होम आईसोलेशन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल पुलिस विभाग ऐसा विभाग है जिनके अधिकारी व कर्मचारी पिछले साल हुए लॉक डाउन के बाद से ही लगातार सड़को में उतर कर फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे हैं,

इस दौरान वो लगातार संक्रमित भी हो जा रहे हैं,  औऱ यही हाल पुलिस कर्मियों के परिजनों का भी उनसे संपर्क में आने के कारण हो रहा है जिसे देखते हुए  एसपी ने पुलिस लाईन में ही इनके उपचार के लिए डॉक्टरों समेत मेडिकल टीम व जरूरी संसाधन उपलब्ध करवा कर अस्पताल शुरू करवाया हैं।

गौरतलब है कि जिले में कुछ जवानों की मौत कोविड की वजह से हो चुकी है वहीं सैकड़ो प्रभावित भी हुए हैं। जिसकी वजह से पुलिस कोविड हॉस्पिटल महती आवश्यकता भी थी पुलिस कोविड हास्पिटल के खुलने से उन पुलिस कर्मियो को राहत मिल सकेगी जिह्ने होम आइसोलेशन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...