मल्हार

मस्तुरी पहुचे काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम….मंच से भाजपा की केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उदय सिंह

मस्तुरी – विधानसभा के ग्राम पेंड्री में जायसी फ़्यूल्स पेट्रोल पंप का उदघाटन कार्यक्रम में काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बतौर मुख्यातिथि शामिल हुये प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र के  भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “लोगो के जेब मे डाका डाल रहा है मोदी सरकार” पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो ने लोगो के विकास को स्थिर कर दिया है जिसका सीधा असर आम लोगो के आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।

पहली बार मस्तूरी विधानसभा पहुँचे कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने सभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को साफ साफ आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ने वाले का साथ देने चुनाव के तैयारी में एक साथ जुटने की अपील की और साथ ही गुटबाजी के कारण मस्तुरी सहित अन्य आसपास विधानसभा चुनाव हारने की बात कहते हुए पार्टी के भीतर के गुटबाजो को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही और आगामी विधानसभा चुनाव में हारे हुए सीटों को जीतने का दावा भी किया

इस बीच संसदीय सचिव सकुन्तला साहु,संभकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पटेल,अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू,बिलासपुर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय,मस्तूरी ब्लाक कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय, मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ.प्रेमचंद जायसी जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला