जांजगीर चाँपा

बंटी बबली की जोड़ी चढ़ी पुलिस के हत्थे, 16 चोरियों का हुआ खुलाशा…… साढ़े 6 लाख के सामान के साथ युवक युवती गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नगर सहित आसपास थाना क्षेत्रों में बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी की वारदात को अंजाम देने व वारदात के दौरान मिले चोरी के सामानों को घर की जमीन पर गड़ाकर रखने वाले आरोपित युवक व युवती को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटाप, गैस कटर, चांदी के जेवरों व बाइक सहित साढ़े 6 लाख का सामान जब्त कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदाते बढ़ने लगी है। हर बार की तरह अधिकांश मामलों में पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ़ जुर्म दर्ज कर साबइर सेल की मदद से चोरों की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती थाना क्षेत्र में सोंठी निवासी संतोष कुमार पटेल की गतिविधियां संदिग्ध है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात में वह शामिल हो सकता है।

सूचना मिलने पर सक्ती पुलिस की टीम ने दबिश दी। पुलिस ने संदेही संतोष कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी प्रमिला पटेल के साथ मिलकर सक्ती सहित मालखरौदा, डभरा थाना क्षेत्र के मोबाइल दुकान, किराना दुकान व मकानों में चोरी करने की बात कबूल की। साथ ही उन्होंने चोरी के सामानों को घर की जमीन पर गड़ाकर छिपाने की बात कही। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 3 नग लैपटाप, 1 नग डेस्कटाप, 2 मानिटर, 1 नग गैस कटर, 2 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 9 बंडल वायर, 1 नग आसीजन सिलेण्डर, 1 नग रेफिजेटर, 4 नग एलपीजी सलैण्डर, चांदी के जवेरात, एलईडी टीवी, चांदी का मूर्तियां, एक बाइक भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित संतोष कुमार पटेल, प्रर्मिला साहू  को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...