बिलासपुर

न्यायधानी नशेड़ियों और अपराधियों का बना गढ़…चाकूबाजी, हत्या, लूट की वारदातें हो रही आम, पुराना बस स्टैंड में गला रेतकर युवक की हत्या से आम लोगों की सुरक्षा ताक पर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के अंदर शराब दुकान के पास एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जिसमें मृतक युवक राहुल सिंह चौहान पिता स्व. संजय सिंह चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी मधुबन दयालबंद से विवाद करते हुए अज्ञात आरोपियों ने बेरहमी से उसपर हमला कर दिया, जिनके ताबड़तोड़ वार से घायल होकर मृतक बचने भाग रहा था,

और जो थोड़ी दूर में ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और घटना स्थल में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई वही सूचना पर एसपी रजनेश सिंह भी मौके पर पहुँच गए और आवश्यक दिशा निर्देश आरोपियों को पकड़ने मातहत अधिकारियों को दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है, वही कई संदेहियों से पूछताछ कर रही है, घटना को लेकर आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

पुराना बस स्टैंड के भीतर नशेड़ियों का कब्जा…

शहर के बीच पुराना बस स्टैंड के आस पास प्रमुख व्यवसायिक संस्थान, जिला अस्पताल, मातृ शिशु अस्पताल वर्षो से स्थित है वही व्यस्ततम श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक भी है, जहाँ पुराना बस स्टैंड के भीतर शराब दुकान का संचालन क्षेत्र के लिए अभिशाप की तरह बन गया है, आस पास चखना सेंटर, नशेड़ियों का जमघट यहाँ आम बात है, जहाँ मारपीट, लूट और चाकूबाजी की वारदातें भी पूर्व में हो चुकी है, वही अब हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है, आस पास के सभी लोगों में नशेड़ी और अपराधियों का खौप बन गया है, जो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वही पुलिस की केवल पेट्रोलिंग से वारदातें थम नही रही है, जिससे कानून व्यवस्था को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

शराब दुकान हटाने की ज़रूरत…

आस पास के लोग पुराना बस स्टैंड के भीतर से उक्त शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे है, जिसकी वजह से ही शहर के बीच नशेड़ियों और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है, लिहाज़ा शहर के बीच से उक्त शराब दुकान को कही बाहर हटाने की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...