मस्तूरी

34 ऑक्सीजन बेड के साथ शुरू हुआ मस्तूरी में कोविड केयर सेंटर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

रमेश राजपूत

बिलासपुर- मस्तूरी ब्लाॅक के लोगों को स्थानीय स्तर पर कोविड उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए आज 17 मई से 34 बिस्तरों का प्राइमरी कोविड केयर सेंटर मस्तूरी में विधिवत शुरू किया गया है। यह सेंटर पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में 15 ऑक्सीजन बेड एवं 19 आइसोलेटेड बेड के साथ तैयार किया गया है। कोविड केयर सेंटर बनाने में औद्योगिक, व्यापारिक संगठन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने सहयोग दिया है।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा कोविड मरीजों के उपचार के लिए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उनके निर्देशन में प्रशासन ने कोविड की आपदा से निपटने के लिए सार्थक प्रयास किये है। इसी क्रम में मस्तूरी विकासखण्ड में भी यह कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। कलेक्टर ने इस सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद स्टाफ से भी चर्चा की। कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार मरीजों का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं उपस्थित टीम का भी मनोबल बढ़ाया। शीघ्र ही इसमें सभी 34 बिस्तरों को ऑक्सीजन बेड में तब्दील किया जाएगा।

कोविड केयर सेंटर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की प्रायमरी उपचार की व्यवस्था की गई है। इस सेंटर में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित अन्य सुविधाओं के साथ कोविड मरीजों के उपचार के लिए इसे सर्व सुविधायुक्त बनाया गया है। इस दौरान मस्तूरी विधायक डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...