प्रशासनिकबिलासपुर

लखन लाल साहू ने अब तक नहीं किया सरकारी बंगला खाली, वही शासकीय बंगले की आस में अरुण साव ने किया आवेदन

आकाश दत्त मिश्रा

लोकसभा चुनाव को करीब 2 महीने पूरे हो गए और बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू अब भी सरकारी बंगले पर काबिज है। बिलासपुर के वर्तमान सांसद अरुण साव अपना काम वर्तमान में निजी आवास से ही पूरा कर रहे हैं ,लेकिन उनके इस आवास में इस लिहाज से पर्याप्त स्थान ना होने की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है। जब भी वे बिलासपुर में होते हैं तो उनसे मिलने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक पहुंचते हैं ।जिन्हें बिठाने और इंतजार करवाने के लिए भी पर्याप्त जगह उनके नर्मदा नगर स्थित निवास में नहीं है।

इसलिए उनसे मिलने वाले अक्सर बारिश और धूप में खुले मैं खड़े रहने को विवश है। संसद बन जाने के बाद बंगले के लिए अरुण साव ने नियमानुसार आवेदन किया है, लेकिन पूर्व सांसद लखनलाल साहू द्वारा अभी नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास को खाली नहीं किया गया है, इसलिए नए सांसद को बंगले का आवंटन नहीं किया जा सका है। सांसद के आवेदन के बाद आयुक्त कार्यालय बिलासपुर द्वारा पूर्व सांसद लखनलाल साहू को नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास गृह क्रमांक d-1 खली करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

ताकि वही बंगला नवनिर्वाचित सांसद अरुण साव को आवंटित किया जा सके। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायकों ने हमेशा ही सरकारी आवास समय तक खाली कर नजीर पेश की है, लेकिन बिलासपुर के पूर्व सांसद लखनलाल साहू उस परंपरा को अब तक पूरा करते नहीं नजर आ रहे। जिसका खामियाजा मौजूदा सांसद को उठाना पड़ रहा है। बंगला खाली ना होने की वजह से उन्हें बंगले का आवंटन अब तक नहीं किया जा सका है ,इसलिए रोज उनके द्वारा इस तरह की मांग की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्...