रायगढ़

आपसी विवाद में साथी मजदूर पर रॉड से हमला कर हत्या…पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सरायपाली स्थित रूपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के बाद हुए मजदूर के मौत के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को जशपुर निवासी लोकेश धनवार और सरगुजा निवासी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। जिसमे लोकेश धनवार पर रॉड से जुगनू धनकी ने हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जहां जांच में दोषी मिले आरोपी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। उक्त मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का एवं हमराह टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...