बिलासपुर

अवैध रेत परिवहन करते 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टरों पर की गई कार्रवाई…जारी रहेगा धरपकड़ अभियान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा दो दिनों में दर्जनों ग्रामों में दबिश देकर 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टर पकड़ा गया। ये वाहन रेत और खनिजों का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की प्रावधानों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है। खनिकर्म विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार लोफन्दी, मंगला, धुरीपारा,लोखंडी,निरतू,घुटकू ,मोपका,उसलापुर,सिरगिट्टी, लावर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। सरकंडा क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना सरकंडा एवं सेंदरी क्षेत्र मे 1 ट्रेक्टर को पुलिस थाना कोनी मे अभिरक्षा में रखा गया है। रतनपुर क्षेत्र मे खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जाने पर 05 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर मे अभिरक्षा मे रखा गया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में 1 हाईवा एवं 1ट्रेक्टर रेत को पुलिस थाना सिरगिट्टी मे एवं 1गाड़ी ईट (मिट्टी) को खनिज जांच चौकी लांवर में अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास एवं रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 11 वाहन चालकों और मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। खनि अमला द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी