कोटा

शराब मांगने पर नही देने पर बाइक को जलाने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठा.प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में तिफरा निवासी राजलक्ष्मी वर्मा का मायका है जहाँ वह अपनी मां को देखने अपने देवर के साथ गई हुई थी, जहाँ 17.05.2021 रात वर्मा मोहल्ले का ही निवासी रवि वर्मा पहुँचा और पानी की मांग किया पानी देने के बाद शराब मांगने लगा, जहाँ पीड़िता के द्वारा मना किया गया तो नाराज आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल ग्लेमर क्रमांक सी जी 10 ए पी 3138 को आग के हवाले कर दिया।

घटना से घर के सभी परिजन दहशत में रहे वही पीड़िता की बहन को चोटें आई है, मामले में पीड़िता ने कोटा थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 435-IPC, 506-IPC के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सकरी में अपने दोस्त के घर पर है जिसके बाद कोटा पुलिस टीम सकरी से आरोपी को गिरफ्तार कर ली है आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया