कोटा

ऑटो पार्टस की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर हजारों का सामान किया पार… पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी

ठा. प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम करगीखुर्द बस स्टैण्ड मे जायसवाल सर्विस सेंटर आटो पार्टस की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे दीवार तोड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया। वर्तमान मे कोटा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लाकडाउन होने के कारण करीब एक माह से दुकान बंद है। दिनांक 16.05.2021 की सुबह योगेश कुमार जायसवाल अपनी दुकान मे साफ सफाई कर दुकान बंद कर चला गया था।

जिसके बाद 19 तारीख को योगेश को जानकारी मिली की उसकी दुकान के पिछे के दिवाल मे छेद है जिसके बाद वह गांव के लक्ष्मी यादव, संजू ठाकूर व अन्य के साथ जाकर देखा दुकान के पिछे करीब 2 फिट गोलाई का दिवाल मे छेद था।तब योगेश अपने दुकान को खोलकर देखा तो दुकान में रखे प्रेशर मशीन 26 डब्बा इंजन आयल रिंग पाना फिट पाना टी पाना स्पेशल टूल्स हथौड़ी दुपहीया वाहन मे लगने वाला केबल वायर एवं अन्य समान एवं 50 -50 किलो चांवल की 5 बोरी जुमला किमती करीब 77300 रूपये को अज्ञात चोर पिछे दिवाल मे छेद कर चोरी कर ले गए।

चोरी गये समानो का कुछ बील योगेश के पास है और कुछ बील दुकान मे ही रखा हुआ है चोरी गए समान को देखकर पहचान लेने की बात योगेश ने कही है कोटा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत... बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा...