बिलासपुर

बिलासपुर में मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव…स्वास्थ्य विभाग जुटा ट्रेसिंग में, लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना ने एक बार फिर से अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जहा बुधवार को 5 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। जिनमे 4 मरीज श्हारीय इलाकों से तो एक मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को महिमा नगर रिंग रोड 2 में 13 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जो पूर्व में अपने 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित दादा के संपर्क में आकर संक्रमित हो गया था। वही मंगला जेपी हाइट्स में रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिन्होने 20 मार्च को आरटीपीसीटी जांच कराई थी। इसी तरह कोटा के वार्ड नं 6 में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तो वही सरकंडा निवासी 45 वर्षीय और मुक्ति धाम चौक सरकंडा निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्होने 21 मार्च को अपनी आरटीपीसीआर जांच सिम्स में कराई थी। आपको बता दे जिले में बुधवार को 204 संदेहियो की जांच की गई थी। जिनमे 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके संपर्क में आने वाले लोगो की जॉच शुरू की जाएगी। वही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने आम जनता से कोविड के लक्षण दिखने पर तुरंत ही जांच कराने की अपील की है वहीं सभी से कोरोना के नियमों का परिपालन करने आग्रह किया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...