कोरबा

सेल्फी बनी दो युवकों की मौत की वजह, केंदई जल प्रपात में डूबने से हुई मौत….घर मे छाया मातम

रमेश राजपूत

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केंदई वाटर फॉल में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, गांव में बिजली गुल होने की वजह से पति-पत्नी और भाई-बहन घूमने के लिए केदाई वाटर फॉल पहुंचे थे। जहां बड़ा भाई सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में गिर गया, उसे बचाने के लिए पानी में उतरा छोटा भाई भी वापस नहीं लौटा। उसके बाद पत्नी और बहन ने भी पानी में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। बड़े भाई आयुष की महीने भर पहले ही शादी हुई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आयुष की लंदन में नौकरी लग गई थी, वो जाने वाला था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया.मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा में आज आंधी तूफान के चलते बिजली ठप्प थी, जिस कारण 30 वर्षीय पीयूष गोयल, भाई आयुष गोयल (19 वर्ष), पत्नी राशि गोयल (27 वर्ष) और बहन रिया गोयल (28 वर्ष) एक साथ घूमने निकल गए।

सभी लोग घूमते-घूमते केदाई वाटर फॉल तक पहुंच गए। पानी के किनारे खड़े होकर सभी सेल्फी ले रहे थे। आपस में बातचीत करने में मशगूल थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी सेल्फी होगी। सेल्फी लेने के दौरान ही बड़े भाई पीयूष गोयल का पैर फिसला और सीधे पानी की गहराई में जा गिरा, पीयूष को पानी में डूबता देख छोटा भाई आयुष भी पानी में छलांग लगा दिया, अपने भाई को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो भी पानी में डूब गया, इन दोनों भाइयों को तैरना नहीं आता था. यह नजारा देख पीयूष की पत्नी राशि गोयल और बहन रिया घबरा गई, शोर शराबा करने लगे। मदद के लिए आस-पास चिल्लाने लगे। जब उन्हें कोई मदद नहीं मिली, तब वो दोनों भी पानी में कूद गई। क्योंकि उन्हें तैरना आता था, काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद आखिरकार दोनों ने मिलकर पीयूष और आयुष को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन उन दोनों को इस बात का मलाल रह गया कि उन्हें बचा नहीं सके, क्योंकि जब तक दोनों को पानी से बाहर निकाल पाते, उससे पहले ही डूबने से दोनों भाई की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,