जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा:- सड़क पर खड़ी मिनी ट्रक से जा भिड़ी एम्बुलेंस, चालक सहित कोरोना संक्रमित मरीज की मौत….दो अन्य घायल

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 अकलतरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर और मरीज की मौत हो गई। मरीज कोरोना संक्रमित था जिसे इलाज के लिए बलौदा से बिलासपुर लाया जा रहा था.

नेशनल हाईवे 49 पर बिलासपुर मार्ग के पास अर्जुनी अमन ढाबा के कुछ दूर आगे गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक एंबुलेंस जो मरीज को लेकर बिलासपुर अस्पताल की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में खड़ी समान लोडिंग माजदा गाड़ी से जा भिड़ी. इस जोरदार टक्कर में एंबुलेंस में ले जा रहे मरीज और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एंबुलेंस में सवार मरीज के परिजन भी घायल हो गए।

दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर एक माजदा गाड़ी फोरलेन मे साइड पर खड़ी थी, तभी जांजगीर से आ रही एक मरीज को लेकर एंबुलेंस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चालक सहित मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा मरीज के साथ में आए दो लोग भी घायल हो गए, घायलों को 122 डायल टीम की मदद से 108 संजीवनी एक्सप्रेस से बिलासपुर भेजा गया। हादसा बहुत ही जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस टीम पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा मर्चुरी भेजा गया। मृतक मरीज संक्रमित था जिसे घटनास्थल से कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव को पैक कर भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार एंबुलेंस का ड्राइवर की पहचान झलमला निवासी धीरज यादव उर्फ निक्की यादव पिता मनोज यादव उम्र 22 वर्ष के रूप में हुआ है जो अपने मामा पामगढ़ के एंबुलेंस को जांजगीर से चलाता था।मृतक मरीज चंदराम मंहिलागे पिता मंगुराम मंहिलागे उम्र 45 वर्ष ग्राम हरदी विशाल थाना बलौदा का रहने वाला था जो कि संक्रमित मरीज था जिसे एंबुलेंस में बिलासपुर ले जाया जा रहा था इस बीच बीते रात सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।फिलहाल घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे हुए हैं और घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...