रतनपुर

महामाया कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ हुए पहले तीन मरीज़ डिस्चार्ज, कर्मचारियों ने खुशी से पौधें भेंट कर किया विदा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – महामाया मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन के साथ जनसहयोग से संचालित महामाया कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को तीन मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए जो खुशी के साथ घर लौटे, गौरतलब है कि क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा से 30 बिस्तर ऑक्सीजन सपोर्ट कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जहाँ कोविड मरीज़ो की बेहतर देख भाल की जा रही है, क्षेत्र के ऐसे बहुत से मरीज है जिनके पास इतने पैसे नही है कि वह किसी निजी अस्पताल में इलाज करा सके, वही होम आइसोलेशन की भी समस्या है, जिनके लिए यह महामाया कोविड केयर सेंटर किसी बड़ी राहत से कम नही है। चंद दिनों पहले ही शुरू हुए इस कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को तीन मरीज नैन दास 36 वर्ष, धनकुंवर दीवान 64 वर्ष औरतनु 16 वर्ष स्वस्थ होकर घर लौटे, इस दौरान बेहतर स्वस्थ सुविधा के लिए जहाँ उन्होंने महामाया कोविड केयर सेंटर की सराहना की वही उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीज़ो को पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दी।

डिस्चार्ज हुए मरीज ने दान किये 500 रुपए

महामारी के इस आपातकाल में भी मानवीय संवेदनाएं एक दूसरी की मदद के रूप में सामने आ रही है, जिसका जीवंत उदाहरण यहाँ देखने को मिला, जब डिस्चार्ज होकर जा रहे मरीज नैन दास ने अपने पास रखे 500 रुपए को ही अपनी तरफ से ट्रस्ट को दान करते हुए मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

लगातार मिल रहा सहयोग

महामाया कोविड केयर सेंटर को कोई प्रत्यक्ष रूप से तो कोई अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग दे रहा है, गुप्तदान के साथ ही लोग दूसरों को प्रेरित करने सामने आकर मदद कर रहे है, शुक्रवार को ही रतनपुर निवासी हीरा बाई जायसवाल एवं परिवार के द्वारा 21 हजार रुपये महामाया कोविड केयर सेंटर रतनपुर को दान किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,