छत्तीसगढ़बिलासपुर

बारिश में नालियां ना हो जाम, इसके लिए अभी से मैदान में उतरा निगम का अमला

श्रीकांत वर्मा मांर्ग से लेकर शिवम नेत्रालय तक, रामा मेग्नेटो माल से सीएमडी चौक तक और रामा मेग्नेटो चौक से श्रीकांत वर्मा मांर्ग चौक तक स्लैब हटाकर बड़े नालों की सफाई करने स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा को निर्देशित किया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार की सुबह मेयर किशोर राय ने वार्ड क्रमांक 16 पं. दिनदयाल उपाध्याय नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में पानी की समस्या का तत्काल निराकरण करने और बारिश पूर्व बड़े नालों की सफाई करने जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।
वार्ड क्रमांक 16 पं. दिनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या को देखते हुए मेयर किशोर राय ने वार्ड में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जोन कमिश्नर रामावतार चौहान व स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा उपस्थित थे। मेयर ने क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या को तत्काल निराकरण करने जोन कमिश्नर को निर्देशित किया। इसके बाद मरी माई मंदिर रोड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर के नाली की सफाई तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह श्रीकांत वर्मा मांर्ग से लेकर शिवम नेत्रालय तक, रामा मेग्नेटो माल से सीएमडी चौक तक और रामा मेग्नेटो चौक से श्रीकांत वर्मा मांर्ग चौक तक स्लैब हटाकर बड़े नालों की सफाई करने स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओंकार शर्मा को निर्देशित किया गया।

मेयर ने कहा कि बारिश के दिनों में इन क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या रहती है। ऐसे में इन क्षेत्रों के नालों की सफाई जरूरी है। समय रहते क्षेत्र के नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

गुणवत्ताविहीन स्लैब पर नोटिस

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग के बड़े नालों पर गुणवत्ताविहीन स्लैब डालने पर गौतम एसोसिएट व पीएम कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर उच्च क्वालिटी के स्लैब डालने के निर्देश दिए गए।

किए जाएंगे औचक निरीक्षण

पानी व सफाई की समस्या को देखते हुए मेयर किशोर राय ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कार्यों पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,