बिलासपुर

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए मनोज यादव , संजय रजक , बलदाऊ श्याम सहित विजय खाण्डे

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – वैश्विक महामारी कोविड -19  कोरोना के दौरान बच्चों को सतत रूप से शिक्षा से जोड़े रखने में विशेष योगदान देने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य भर में सम्मानित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभा गृह में आयोजित सम्मान समारोह में  शिक्षा की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर  डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को ससम्मान याद किया गया।  इसी क्रम में कोटा विकास खण्ड के भी 4 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शशि कुमार प्रसाद द्वारा पुराने कम्पोजिट भवन के सभा गृह में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण क्रमशः शिक्षा दूत व ज्ञान दीप से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में क्रमशः मनोज यादव उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला रतनपुर , संजय रजक सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला कोनचरा, बलदाऊ सिंह श्याम सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला तिलकडीह सहित विजय खाण्डे सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला खपराखोल शामिल है।

सम्मानित शिक्षकों को यह सम्मान पिछले वर्ष कोरोना काल के विपरित परिस्थितियों में किये गए कार्यो का आंकलन कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रसाद द्वारा शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि ” शिक्षक राष्ट्र निर्माता की भूमिका में होता है , अतः शिक्षक द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में पूरी निष्ठा के साथ योगदान दिया जाना हर शिक्षक का कर्तव्य है। ”  सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहायक संचालक संदीप चोपड़े, पी दासरथी , अखिलेश मेहता , जिला शिक्षा कार्यालय से पी आर ओ जसपाल कौर , पीएलए डीपीओ जितेन्द्र पाटले , कोटा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, मस्तुरी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज, बी आर सी सी बिल्हा देवी चन्द्राकर, क्रांति एवं जिला में “पढ़ई तुंहर दुआर” के तहत अब तक के सर्वाधिक ऑनलाइन क्लास सहित मोहल्ला क्लास , राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता  व ऑग्मेंटेड रियल्टी से जुड़े शिक्षा देने के नाम से राज्य स्तर पर अलग पहचान बना पाए शिक्षक सुशील कुमार पटेल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवागाँव सहित सम्मानित हुए शिक्षकगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...