बिलासपुर

खेत में अचानक उभर आए विशालकाय गड्ढे में समा रही धान की फसल, बेफिक्र प्रशासन ने मुआयना भी जरूरी नहीं समझा

डेस्क

तखतपुर के ग्राम पंचायत बीजा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है । यहां के एक किसान के खेत में अपने आप बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है । यह गड्ढा करीब 30 फीट चौड़ा है। इस खेत में धान की फसल लगी हुई है। विशालकाय गड्ढे के चलते धान की फसल को बहुत अधिक नुकसान हो रहा है ,पर अभी तक कोई भी विभागीय अधिकारी यहां तक नहीं आया है ।

इस घटना से ग्रामीण दहशत में है। तखतपुर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत बीजा है। यहां रहने वाले परमीत खेती का काम करते हैं ।इस बार इनके द्वारा लगभग साढे 4 एकड़ जमीन में धान की फसल लगाया गया था । कुछ दिन पहले इस किसान ने अपने खेत में एक छोटे गड्ढे को देखा था ।धीरे-धीरे गड्ढे का आकार बढ़ता गया और वह बड़ा होता चला गया ।धान की खड़ी फसल भी उस गड्ढे में सामने लगी है।देखते ही देखते इस गड्ढे का आकार लगभग 30 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा हो गया। इस घटना से किसान दहशत में आ गया। उसने अपने आसपास के ग्रामीणों व सरपंच को बुलाकर गड्ढे को दिखाया ।सभी ने यह कहा कि जाकर संबंधित विभाग को सूचित करे, ताकि इस घटना की सही जांच हो सके। पर लगातार छुट्टी होने की वजह से अधिकारियों को सूचना नहीं दे पाया।

गड्ढे का आकार रोज बढ़ रहा है। यह किसान वहीं पर अपना घर बनाकर रहता है । उसे डर है कि कहीं उधर उस गड्ढे में उसका घर भी ना गिर जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह एक भौगोलिक दुर्घटना हो सकती है। जबकि कुछ लोग इसे दैवी चमत्कार भी मान रहे हैं। बरहाल इस घटना की जानकारी तहसीलदार तखतपुर को दे दी गयी है। उनके द्वारा उचित जांच का आश्वासन दिया गया है। इस घटना से इस किसान का गरीब परिवार सदमे में है ।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...