मल्हार

मल्हार के अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने में मिली पुलिस को सफलता,  नशे की हालत में नाबालिकों द्वारा की गयी हत्या

उदय सिंह

मल्हार – रेस्ट हाऊस मल्हार से नगर पंचायत मल्हार जाने की वाली रोड पर फेंसिंग बाड़ी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके सिर में गंभीर चोट थी और खून बहा हुआ था, जांच के दौरान मृतक चैत राम पोर्ते पिता उजियार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बरगन चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के शव को मृतक का भाई संतोष पोर्त द्वारा पहचान किया गया जो बताया कि सात आठ साल पूर्व मृतक का मोटर सायकल से एक्सीडेंट होने पर मानसिक स्थित ठीक नहीं थी बिना बताये कहीं भी चला जाता था और घूमता रहता था । मृतक के शव का शव पंचनामा के दौरान घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व चोट के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर शव का पी . एम कराया गया ।

पी . एम . कर्ता डॉक्टर द्वारा मृतक की मौत सिर में आई चोट से अधिक रक्त स्त्राव के कारण हृदय गति रूकने से मौत होना लेख किया गया है । अपराध धारा 302 भादवि अज्ञात ब्यक्ति के विरूद्ध कायम कर विवेचना की गई ग्राम मल्हार व आसपास के संदेहियों से पूछताछ , सी.सी. टी.वी. फुटेज , टावर लोकेशन आदि की जांच की गई । मुखबीर द्वारा दो नाबालिग ब्यक्तियों द्वारा नशे की हालत में घटना स्थल पर घटना दिनांक को देखा जाना बताया गया दोनों नाबालिग को चौकी मल्हार लाकर पूछताछ की गई जो गुनाह कबूल करते हुए बताये कि दोनों नाबालिग शराब के नशे में बस स्टेण्ड से होते हुए तालाब तरफ जा रहे थे मृतक द्वारा गाली गुप्तार करने पर दोनों नाबालिग द्वारा मृतक को अपने पहने हुए बेल्ट व पास में पड़े लकड़ी डंडा से मृतक को मारने पर गिर गया तब पास के दीवाल से ईटा उठाकर मृतक के सिर में दो तीन बार प्राण घातक वार किया तथा बाद में कांच की शीशी टूटा हुआ पड़ा था जिसे उठाकर दूसरा अपचारी बालक मृतक के पीठ में मारा जब मृतक मर गया तो दोनों छोड़कर चले गये । अपचारी बालकों के कबूल नामा पर घटना में प्रयुक्त ईटा , टूटा हुआ कांच का शीशी व बेल्ट तथा घटना समय में पहना हुआ कपड़ा जप्त कर गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार