जशपुर

महिला बाबू की तालाब में तैरती मिली लाश, मौत के कारणों का नही हुआ खुलासा…मामला संदिग्ध

उदय सिंह

जशपुर – जिले के मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ महिला बाबू की लाश आज सुबह लोगो ने तालाब में तैरते हुए देखी जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस की जांच में महिला की शिनाख्त माला सिन्हा के रूप में उनके परिजनों ने की है, जिसकी लाश तालाब से निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार महिला सुबह घर से करीब 4:00 बजे निकली थी। जिसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बड़ा तालाब में शव उल्टा देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़े का रंग देखकर मृतका की पुष्टि की।घटना की सूचना मिलने पर जशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। वहीं अब तक मौत के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी