बिलासपुर

महिला मरीज के पेट से निकाली गई कॉटन पट्टी, 10 महीने पहले ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही का खुलासा….जा सकती थी महिला की जान

ठा प्रेम सोमवंशी

बिलासपुर –  जिले के तख़तपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम गनियारी में संचालित जनस्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत नेवरा की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पेट मे तीन कॉटन पट्टी  छोड़ देने से महिला दस महीने से परेशान थी।जगह जगह इलाज कराने पर भी लाभ नही मिलने से अंत मे बिलासपुर के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराकर  पट्टियों को निकाला गया है।अभी भी महिला की हालत ठीक नही है। गनियारी में संचालित जन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

गनियारी के पास ही नेवरा पंचायत की रहने वाली कीर्ति गेंदले जन स्वास्थ्य केंद्र में दस महीने पहले डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी।13 जुलाई 2020 को उसका आपरेशन  करके  बच्चा निकाला गया।लेकिन इसी दौरान लापरवाही पूर्वक उसके पेट मे तीन कॉटन की पट्टियां छोडक़र पेट की सिलाई कर दी गयी और तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।घर जाने के बाद भी उसका रक्तस्राव नही रुक रहा था।तो बार बार जन स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने के बार दवाई देकर विदा कर दिया गया ।18 अगस्त 2020 के एक बार फिर महिला इलाज करवाने पहुची तो धुलाई किया गया महिला को मगर कोई राहत नही मिली।परीजन उसे लगातार जन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराते  रहे  इस बीच महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी और रक्त स्राव रुक नही रह था।अप्रैल में जन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने भी  हाथ खड़े कर दिये और कही और से इलाज कराने के लिए कह दिया गया।परिजनों ने उसका पथरिया और सकरी के हॉस्पिटल में इलाज कराया मगर महिला की हालात में कोई सुधार नही हो रहा था। जिसके बाद बिलासपुर में डॉ श्वेता अग्रवाल को दिखाया।श्वेता अग्रवाल ने बताया कि सोनोग्राफी में महिला के पेट मे कुछ दिखाई दे रहा है,लेकिन क्या है स्पष्ट नही हो रहा है।

सिटी स्कैन कराने पर पता चला कि गर्भाशय के पास कॉटन पट्टी जैसी कोई चीज है जो शरीर का अंग नही है।डॉ. श्वेता अग्रवाल ने जब आपरेशन किया तो जनस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ गयी महिला के पेट मे तीन कॉटन पट्टी आपरेशन के समय पेट मे ही छोड़ दिया गया था।इसकी जानकारी शायद जनस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को भी नही थी और वे भी महिला के लगातार रक्तस्राव का कारण नही समझ पा रहे थे।जब जनस्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की लापरवाही महिला के परिजनों को पता चला तो महिला के ससुर चंद्रिका प्रसाद लहरे ने कोटा थाना में शिकायती आवेदन दिया है और इस लापरवाही में कार्यवाही की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद महाजन से जब इस विषय मे पूछा गया तो उनका कहना था कि यदि ब्लीडिंग नही रुक रही थी तो सोनोग्राफी कराना था। लंबे समय तक ब्लीडिंग होने के बाद भी सोनोग्राफी के लिए नही कहना लापरवाही है। अभी हमारे पास कोई शिकायत नही मिली है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्यवाही करेंगे। वही थाना प्रभारी सनिप रात्रे का कहना है कि महिला के ससुर ने आज थाने में शिकायत का आवेदन दिया है। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...