बिलासपुर

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली एस के प्रसाद को….प्रभारी डीईओ की लेंगे जगह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-कोरोना की काली घटा छटने के बाद अब प्रदेश में समस्त विभागों में शासन ने ध्यान आकर्षित किया है। जिसके तहत महीनों से खाली बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के पद में स्कूल शिक्षा विभाग ने अस्थाई तौर पर पद स्थापना की है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव जनक कुमार द्वारा आदेश जारी कर एस.के. प्रसाद , प्राचार्य , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डाईट ) बेमेतरा ( उपसंचालक संवर्ग ) को अस्थायी तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पद पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया। गौरतलब है कि बीते महीने में अशोक भार्गव के सेवानिवृत्त होने के बाद से बिलासपुर डीईओ का पद खाली था। जहाँ कोरोना काल मे सहायक संचालक पी दासरथी उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। अब जब छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव के द्वारा जारी आदेश के बाद सम्भवता शुक्रवार को प्रभारी डीईओ द्वारा एस.के. प्रसाद को बिलासपुर डीईओ को प्रभार सौंपा जाएगा। 

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,