पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस पर अवैध वसूली का मामला….कार्रवाई का डर दिखा ग्रामीण से वसूले 1 लाख 5 हजार रुपए, वीडियो वायरल,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि आरक्षक गजपाल जांगड़े ने आम नागरिक जोगी नायक को आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए की मांग की थी। मामला निपटाने के डर से पीड़ित ने अपनी जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 5 हजार रुपए की व्यवस्था की और वह रकम आरक्षक को दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, मानिकचौरी निवासी जोगी नायक को 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में बुलाया था। वहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज किया जाएगा और 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने छोड़ने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की, बाद में 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।

मजबूर होकर जोगी नायक ने अपनी जमीन गिरवी रखकर रकम जुटाई। उसने अपने घर में आरक्षक गजपाल जांगड़े को बुलाकर पैसे दिए, जिसकी पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। वीडियो में पीड़ित की पत्नी आरक्षक के सामने रुपए रखती दिख रही है और पुलिसकर्मी खुद उन रुपयों को गिन रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले के सामने आने के बाद पचपेड़ी थाने के टीआई की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है, फ़िलहाल इस वीडियो से पुलिस विभाग की छवि फिर धूमिल हुई है, जिसमें क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,