बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर पहुँचे प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला….अधोसंरचना सहित अन्य गतिविधियो का लिया जायजा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने आज तारबाहर स्थित स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की प्रगति और कार्ययोजना पर प्राचार्यों व शिक्षकों से चर्चा एवं समीक्षा की। डॉ. शुक्ला ने तारबाहर शाला में उपलब्ध संसाधनों, प्रयोगशाला, ग्रंथालय, कंप्यूटर कक्ष, क्रीड़ा कक्ष, स्काउट गाइड, इंटरएक्टिव स्मार्ट क्लास आदि का अवलोकन किया। उन्होंने शाला में विकसित किए गए उत्कृष्ट अधोसंरचना की प्रशंसा की।

उन्होंने स्टेनलेस स्टील प्रयोगशाला रेक को भी सराहा। शिक्षकों से चर्चा करके उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर कक्षाओं के नियमित संचालन की संभावना है जिसके लिए वह आवश्यक तैयारी करें।डॉ शुक्ला ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के प्रयासों से तारबाहर स्कूल में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विजिटर्स बुक में सकारात्मक टिप्पणी भी अंकित की। ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख योजना है, जिसके अंतर्गत कक्षा पहली से 12 वीं तक सर्वसुविधायुक्त शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहले चरण में 52 विद्यालय और दूसरे चरण में 119 विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और इनमें प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

इस समय ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के परीक्षण की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिन बच्चों के माता या पिता अथवा दोनों का कोरोना से आकस्मिक निधन हुआ है उनको महतारी दुलार योजना के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं को 50 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को निर्धारित प्रमाण पत्र के आधार पर 25 प्रवेश दिया जायेगा। डॉ. शुक्ला द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरिस एस, संयुक्त संचालक शिक्षा आर एस चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी एस के प्रसाद, सहायक संचालक पी दासरथी, बिलासपुर जिले के नोडल अधिकारी संदीप चोपडे व संस्था की प्राचार्य उषा चंद्रा उपस्थित थीं। 

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह...