महासमुंद

कटहल की आड़ में गांजे की तस्करी, 2 करोड़ के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…. ट्रक से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे खेप

रमेश राजपूत

महासमुंद– जिले में पुलिस ने भारी मात्र में गांजा बरामद किया है। कोमाखान पुलिस ने एक ट्रक से 11 क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कुल कीमत 2 करोड़ 20 लाख आंकी गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गांजा तस्करी की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। पुलिस घेराबंदी कर वाहन चेकिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। टेमरी नाका के पास पुलिस ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो कटहल के नीचे बोरियों में 10-10 किग्रा के पैकेट में गांजा भरा हुआ मिला। आरोपी कटहल की आड़ में गांजा तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने टेमरी नाका के पास आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी देवेन्द्र सिंह (30) और गुड्डु (25) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...