जांजगीर चाँपा

लापरवाही पूर्वक कार चलाने से पुलिस ने रोका तो चालक ने आरक्षक से किया विवाद….दी जान से मारने की धमकी, पहुँचा सलाखों के पीछे,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – डायल 112 में कार्यरत कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह पूरा मामला जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां 13 जनवरी को वहां तैनात 112 की टीम को एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर 112 की टीम ने बिना नंबर काला रंग के कार कीया करेंस के चालक को रोकने का प्रयास करने लगे। उक्त चालक द्वारा पुलिस वालो की बात नही मानते हुए वह लापरवाही से गाड़ी तेज गति से भगाने लगा। जिसका पीछा कर हनुमान कुटी बलौदा के सामने गली में वाहन को 112 की टीम ने रोका।

इस दौरान बलौदा निवासी जसवंत जाटवर द्वारा 112 के कर्मचारी के साथ हुज्जतबाजी कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और वहा से फरार हो गया। इधर घटना की शिकायत के बाद बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,351(2),132,221,121(2) bns का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद को मगंलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आर. रामकुमारी मार्को, आर. हेमंत साहु, श्याम राठौर, देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...