बिलासपुर

चोरी का मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा एक आरोपी गिरफ्तार…. कब्जे से कई कंपनियों के महंगे मोबाईल जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी के मोबाइल को बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को 7 अप्रैल को सूचना मिली की एक युवक चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहाँ जमनीपाली जिला कोरबा निवासी दीपक साहू मौजूद था। जिसके पास पुलिस ने अलग अलग कंपनियों के 15 मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने जब उक्त मोबाइल के दस्तावेजों की मांग की तो आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अलग अलग जगहों और ट्रैन से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि गजेंद्र शर्मा, प्र.आर. निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर अजय शमा, कमलेश सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,