बिलासपुर

पचपेड़ी:किसान के घर दिन दहाड़े नगदी जेवरात सहित 2.55 लाख की चोरी…मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घटना को दिया गया अंजाम

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन निवासी हेमलाल पटेल किसान है और उनकी कीटनाशक की दुकान भी है, 28 सितंबर को सुबह 9:30 बजे वह घर मे ताला लगाकर दुकान चले गए इसी दौरान 12 बजे पड़ोसी हेमलाल ने फोन कर उन्हें बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है तब वह घर पहुँचकर देखे की घर के सामने के दरवाजे मे लगा ताला टुटा हुआ था दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान फैला हुआ था कमरे के अंदर मे रखा संदूक का कुंदा उखडा हुआ था संदूक के अंदर बैग नही था बैग के अंदर चांदी का 01 जोडी पायल करीब 20 तोला ,चांदी का कमरबंद 8 तोला का ,सोने का मंगलसूत्र 01 तोले का , नगदी रकम 195000 रूपये एवं कूलर के उपर लिफाफा मे रखा हुआ नगद 20000 रूपये , खेत का पर्ची , आधार कार्ड ,मेरे घर के सभी सदस्यो के बैंक का पासबुक ,चेक बुक एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नही थे, आसपास पता तलाश करने पर नही मिला जिसे कोई अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर कमरे मे रखे संदुक का कुंदा उखाडकर संदुक के अंदर बैग मे रखे नगदी रकम 195000 रूपये सोने चोदी के जेवरात कीमती करीब 40000 रूपये तथा कुलर के उपर रखे नगदी 20000 रूपये कुल कीमती 255000 रू को चोरी कर ले गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...