कोटा

पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरफ के साथ युवक को किया गिरफ्तार….नशे के खिलाफ अभियान  जारी

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोटा पुलिस भी पीछे नहीं है कोटा पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली कफ शिरफ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि प्रदेश भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी मात्रा में नशीली चीजें बरामद की जा रही है। इसी तारतम्य में कोटा पुलिस ने भी क्षेत्र में नशे से जुड़ी सामाग्रियों के सौदागरों पर नजर बनाए हुए है और कार्रवाई में भी जुटी है। मुखबिर से कोटा पुलिस को सूचना मिली कि लाल रंग के मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति कोटा कि ओर से ग्राम बरद्वार मादक दवा अवैध रूप से बिक्री करने लेकर जाने वाला है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए घोंघा नदी पुल के पास ग्राम बरद्वार से पहले सड़क पर कोटा पुलिस ने नाका बंदी कर युवक का इंतजार करने लगी कुछ देर बाद बताए गए हुलिए और लाल मोटरसाइकिल आती दिखी लेकिन जैसे ही युवक ने पुलिस को देखा वह भागने लगा जिस पर कोटा की मुस्तैद पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा। ग्राम बरद्वार निवासी युवक 19 वर्षीय हरिशंक साहू के बैग की तलाशी लेने पर उसके पास WINGS कंपनी का ONEREX कप सिरप 65 नग पाया गया जप्त सिरफ की कीमत 78 सौ रुपये आंकी गई है

पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...