जांजगीर चाँपा

नौकरी की मांग को लेकर युवक चढ़ा हाई टेंशन टावर पर, कूदकर जान देने की कर रहा कोशिश…..पुलिस और ग्रामीण जुटे समझाईश में

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के डभरा थाना क्षेत्र के कोमो गांव में एक युवक हाईटेंशन टावर में चढ़ गया है, युवक आत्महत्या करने की चेतावनी दे रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक बुधेश्वर पटेल आरकेएम पॉवर प्लांट में नौकरी की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार की जमीन आरकेएम पावर प्लांट ने प्लांट स्थापना के लिए अधिग्रहित की थी जिसका मुआवजा दिया जा चुका है मगर नौकरी देने का वादा प्लांट प्रबंधन ने पिछले 5 सालों से लटका कर रखा हुआ है,  युवक दर्जनों बार प्लांट के अधिकारियों के चक्कर काट चुका है मगर कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज उसने टावर से कूदकर जान देने का फैसला किया।

पिछले कई घंटे से युवक टावर पर चढ़ा हुआ है फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाइश दे रहे हैं। इस मामले में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि युवक नौकरी की मांग कर रहा है, इससे पहले भी उसके खिलाफ आरकेएम पावर प्लांट प्रबंधन के द्वारा एफ आई आर दर्ज कराया गया था उसे भी वह वापस लेने की मांग कर रहा है फिलहाल युवक को टॉवर से उतारने के प्रयास जारी हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...