रेलवे

रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, ए.एस.वानखेडे शुक्रवार को हुए सेवानिवृत्त

आकाश मिश्रा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक, ए.एस.वानखेडे शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। .अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार एवं विभाग प्रमुखें की उपस्थित में उन्हें रिटायरमेंट से संबंधित पेंशन एवं सेटलमेंट के दस्तावेज सौंपे गये, .साथ ही उन्हें रेल सेवा के लिए सेवा पदक भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम का समन्वय दीपक कुमार गुप्ता,मुख्य कार्मिक अधिकारी आई.आर ने किया।वानखेडे आईआईटी/मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरी में पास होने के बाद वर्ष 1984 भारतीय रेल के मध्य रेलवे में आई.आर.एस.एस. प्रोबेशनर के रूप में ज्वाइन किया था.उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए सिस्टम डेवलपमेंट ग्रूप एंड डिजाइन्ड मटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम में मध्य रेलवे में कार्य किया. उसके बाद विभिन्न पदों पर मध्य रेलवे में ही भंडार विभाग में कार्य किया. तत्पश्चात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य सामग्री प्रबंधक के रूप में वर्ष 2004 में ज्वाइन किया. उन्हें पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे एवं कोंकण रेलवे में भी 03 वर्ष के लिए कार्य करने अनुभव प्राप्त हुआ . कुछ वर्षों बाद पुनः वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में फरवरी 2017 में प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक के रूप में नियुक्त हुए

वानखेड़े को मैनेजमेंट ट्रेनिंग हेतु वर्ष 2018 में सी.एम.यू., पिट्सबर्ग यूएसए भेजा गया । उन्होंने इस रेलवे में कार्य करते हुए अनेकं उपलब्धियां हासिल की जिनमें 100 प्रतिशत संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित मदों की उपलब्धता सुनिश्चित की. स्क्रैप बिक्री के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 175 करोड़ की तुलना में 204 करोड़ की उपलब्धि हासिल की. वहीं दूसरी ओर नीलामी प्रक्रिया को मंडलों में करने के लिए विक्रेंद्रीकृत किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...