कोटा

कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत…सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोटा क्षेत्र में बिजली विभाग के एक ठेका कर्मचारी की कार्य के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमाली निवासी नीलकमल भारद्वाज पिता रामकिशुन भारद्वाज उम्र लगभग 25 वर्ष बिजली विभाग में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह अपने रोजमर्रा के काम के तहत बुधवार दोपहर गड्ढापारा स्थित आईटीआई कॉलेज के पास बिजली के खंभे पर मरम्मत कार्य कर रहे था, बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक विद्युत प्रवाह शुरू हो गया, जिसकी चपेट में आने से नीलकमल गंभीर रूप से झुलस गए।

अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बिजली लाइन पर काम करने के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे या नहीं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग के कार्यों में सुरक्षा मानकों की गंभीरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली जैसे जोखिम भरे कार्यों में कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...