जांजगीर चाँपा

सनसनीखेज़ मर्डर का हुआ खुलासा, बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता ने युवक को उतारा था मौत के घाट….घटना के 40 दिनों बाद सुलझी गुत्थी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में बेटी को छेड़छाड़ करने से परेशान एक पिता ने युवक की हत्या कर उसे 15 फीट नीचे गड्ढे में दबा दिया पुलिस को संदेह होने पर की गई पूछताछ में आरोपी ने इस बात का खुलासा किया है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी है। दरअसल 29 अप्रैल को मालखरौदा थाना क्षेत्र के अड़भार चौकी में ठाकेन्द्र देवांगन नामक युवक के गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने दी थी जिस पर 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई।

जांच के दौरान गुम इंसान के परिजनों के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया था परंतु कुछ विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी पर एक माह बाद गुम इंसान के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुनः निवेदन किए इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई और गुमशुदा इंसान की सूचना देने पर ₹5000 के इनाम की भी घोषणा की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर संदेही अजय देवांगन से बारीकी से पूछताछ की गई तब संदेही ने बताया कि युवक ठाकेंद्र देवांगन के द्वारा उसकी बेटी से लगातार छेड़छाड़ की जाती थी जिससे उसका परिवार काफी परेशान था इस वजह से उसने अपनी बेटी के मोबाइल से मैसेज कर आरोपी को बुलाया और गमछे से उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी अजय देवांगन ने हत्या के बाद डीबी पावर प्लांट के मजदूर यार्ड में शव को फेंककर उसके ऊपर लगभग 15 फीट राखड़ से ढँक देना बताया।

पुख्ता जानकारी मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति से स्थान को खुदवाया गया और शव को बरामद किया गया शव पर मिले कपड़े और अन्य सामानों से परिजनों ने उसकी पहचान गुम इंसान ठाकेन्द्र देवांगन के रूप में की।

 पुलिस ने आरोपी अजय देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित जांच दल के सदस्यों को इस हत्याकांड के खुलासे के बाद प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, रायपुर-दुर्ग में प्रमोशन, बिलासपुर में फाइल अटकी! प्रशिक्षित RHO कर्मचारियों ने जेडी को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन