छत्तीसगढ़

क्रिप्टो करेंसी में दोगुना मुनाफे का लालच…शातिर ठगों ने लगाया 2 लाख 25 हजार का चूना, थाने में हुई शिकायत दर्ज..


भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – क्रिप्टो करेंसी में पैसा इन्वेस्ट कर दुगनी राशि प्राप्त करने के लालच में आकर एक प्रार्थी ने दो लाख 25 हजार रुपए गंवाए है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहाँ मोपका निवासी पवन बटेश्वरनाथ ने बताया है की 14 मई को उनके व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक प्राप्त हुआ था जिसमें दिए गए टारगेट को पूरा करने पर राशि दुगनी होने की बात कही गई थी जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग किस्तों में 2 लाख 25 हजार रूपए ठगो के बताए खाते में डाल दिया। जब मुनाफा देकर पैसे लौटाने की बारी आई तो शातिर ठगो ने प्रार्थी को क्रिप्टो करेंसी प्लेटफार्म का लिंक भेजा, जिसे खोलने पर प्रार्थी को उसके खाते में दोगुनी राशि दर्शायी गई वही उनकी प्राप्त राशि प्राप्त करने के लिए और पैसे जमा करने की मांग की गई जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ जिस पर उसने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उसने 4 दिन के अंदर ही दो लाख 25 हजार की ठगी की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है मामले में सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...