क्राइमबिलासपुर

वाहन लेकर घर से निकलने से पहले पढ़ ले यह खबर , नहीं तो फंस सकते हैं मुसीबत में

डेस्क

बिलासपुर में नए-नए आए एसपी प्रशांत अग्रवाल शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने का फैसला कर चुके हैं ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इरफान खान के साथ मिलकर उन्होंने पूरे शहर में अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत हर दिन सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात विभाग के अधिकारी और जवानों द्वारा पॉइंट लगाकर नियम तोड़ने वाले वाहन और वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शनिवार को पुराना बस स्टैंड, सरकंडा ,महाराणा प्रताप चौक, अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, नेहरू चौक, बृहस्पति बाजार ,बाल्मीकि चौक में वाहनों के लिए चेकिंग प्वाइंट लगाई गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 197 प्रकरण बनाए गए, जिनसे 52,000 रुपए का जुर्माना लिया गया। शनिवार की कार्यवाही में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की संख्या 7 रही ।वहीं 25 लोग तीन सवारी करते पकड़े गए। यातायात संकेत का उल्लंघन करते 10 लोगों पर कार्यवाही की गई। मोबाइल पर बात करने और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले दो दो लोग पकड़े गए हैं ।

वहीं तेज गति से वाहन चलाने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले 40 वाहन चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है । इसी दौरान प्रदूषण मापदंड, नाबालिग चालक, सीट बेल्ट न लगाने जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की गई है। 2 चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर जहां नोटिस चस्पा किया गया, वही इसी दौरान बृहस्पति बाजार और सदर बाजार समेत कई क्षेत्रों में दुपहिया वाहनों को लिफ्ट भी किया गया। पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर चलने का निवेदन किया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी