मस्तूरी

मस्तूरी:- पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद… धान बोते वक्त चाचा ने रापा से किया जानलेवा हमला, भतीजे की हालत गंभीर

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गतौरा में नवातालाब स्थित खेत में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर उसके चाचा ने जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक रामनारायण यादव, ग्राम गतौरा वार्ड क्रमांक 03 का निवासी है, जो कुलेश्वर विश्वकर्मा के खेत में धान बोने गया था। सुबह करीब 9 बजे आरोपी बद्री यादव पिता धनाउराम यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष खेत में आया और रामनारायण को देखकर चला गया। करीब 11 बजे वह दोबारा पहुंचा और पुरानी रंजिश एवं जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद “आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा” कहते हुए रापा लेकर पीछे से सिर पर वार कर दिया। रामनारायण ने बताया कि उसके सिर के साथ पेट, पसली और दाहिने कंधे में भी गंभीर चोटें आई हैं।

किसी तरह जान बचाकर वह घर भागा, लेकिन आरोपी कुछ दूर तक उसका पीछा करता रहा। घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी अपने पिता जगदीश यादव, मां सावित्री बाई यादव और पत्नी उमा यादव को दी। इसके बाद पड़ोसी शिवा केंवट की मदद से पिता के साथ उसे मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बद्री यादव के खिलाफ धारा 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...