छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करें ,

राशि लेकर निर्माण सामाग्री उपलब्ध नहीं कराने वाले सप्लायरों के विरूद्ध एफआई करने का निर्देश

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दो वर्ष के प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने और इस वर्ष स्वीकृत सभी 27000 आवासों के निर्माण में प्रगति लाने और समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विकासखण्ड समन्वयकों तकनिकी सहायको को यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया कि ऐसे सप्लायर जो राशि मिलने के बाद भी निर्माण सामग्री हितग्राहियों को उपलब्ध नहीं कराये है उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया जाए। जनपद पंचायत तखतपुर एवं कोटा में आवासों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। ऐसे हितग्राही जो आवास निर्माण कराने में बिल्कुल रूची नहीं ले रहे हैं उनको अंतिम चेतावनी देते हुए उनके स्वीकृत आवास के निरस्तीकरण हेतु प्रस्ताव भेजने सभी जनपदों के सीईओ को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा संचालित सभी योजनाओं के प्रभारी अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा.या.से.) कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...