बिलासपुर

दूसरे दिन के मैच में कोरबा पूर्व का रहा दबदबा” अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन….खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पावर कंपनी के अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम इवेंट के सेमीफाइनल मैच में कोरबा पूर्व ने मेजबान टीम बिलासपुर को 3-1 से परास्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया जिसके प्रथम एकल में बिलासपुर के ए. लकड़ा ने कोरबा पूर्व के मुकेश पटेल को 21-16, 21-17 से हराया। दूसरे एकल मैच में कोरबा पूर्व के भूपेंद्र साव ने बिलासपुर के सर्वेश प्रधान को 21-11,16-21 एवं 21-17 से हराया। इसी प्रकार पुरूष डबल्स में कोरबा पूर्व के मुकेश पटेल एवं भूपेंद्र साव की जोड़ी ने बिलासपुर के राजेश चौहान एवं सुभाष गायकवाड की जोड़ी को 21-19, 21-19 से परास्त किया।

रिवर्स सिंगल्स में कोरबा पूर्व के नीरज स्वर्णकार ने बिलासपुर के लक्ष्मी पटेल को 21-10, 23-21 से हराते हुए कोरबा की टीम को विजय दिलायी। महिला वर्ग में- पहले सेमीफाइनल मैच में कोरबा पश्चिम की अनिता सिंह ने रायपुर क्षेत्र की यशोदा खांडे को 2-0 से पराजित किया तथा दूसरे सेमीफाइनल में अम्बिकापुर क्षेत्र की वीरांगना भगत ने बिलासपुर क्षेत्र की माधुरी वर्मा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज,