बिलासपुर

न्यायधानी में फिर सामने आई चाकूबाजी की घटना, पहले किया अपहरण फिर मार दिया चाकू…पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें मुंगेली नाका स्थित बॉडीलाइन फिटनेस जिम से एक युवक का अपहरण कर उसे चाकू मार दिया, बताया जा रहा है की करीब 5/6 अज्ञात लोग वाइट कलर की इनोवा एक बुलेट और एक्टिवा में आए थे जिनके नंबर प्लेट में स्टिकर लगा था।

इस पूरे मामले में सूत्रों की माने तो अपहृत युवक फज़ल बाड़ा के पास रहता था,जिसे जिम के नीचे से अपहरण कर उसे मंगला चौक के पास स्थित 36 मॉल के पास अज्ञात आरोपियों ने चाकू मार कर फेंक दिया था,वही मामले की जानकारी लगते ही जिले की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है और एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई वही 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। सूत्र बताते है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने आरोपियों ने युवक का अपहरण कर उसे चाकू मार दिया है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नही आया है, जिसमें इस घटना की विस्तृत पुष्टि हो सके की युवक के साथ क्या घटना हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,