सीपत

सीपत: संदिग्ध अवस्था में कमरे में मिली एनटीपीसी ठेका कर्मचारी की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी में जांजगीर चांपा जिले के रेमंड परसदा निवासी विवेक पटेल पिता स्व. पुनिराम पटेल उम्र लगभग 28 वर्ष सीपत में ही मेन रोड स्थित शिवराज होटल के पास ऊपरी मंजिल में किराया का कमरा लेकर रहता था और सीपत स्थित एनटीपीसी में ठेके पर मजदूरी का काम करता था जो पिछले 3 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था।

वही मकान की नीचे वाले हिस्से में रहने वाले अन्य लोगो को दोपहर 2 बजे के आसपास तेज दुर्गंध आने से ऊपर मंजिल में जाकर देखे तो विवेक पटेल जमीन में पड़ा हुआ था और उसकी मौत 2 से 3 दिन पहले ही हो चुकी थी जिससे लाश में से तेज दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगो के साथ ही सीपत पुलिस को दी गई, जहां सीपत पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह पोटमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच कार्यवाही के बाद पता चल पाऐगा, फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...