बिलासपुर

न्यायधानी में वीआईपी अलर्ट के बीच 5 लाख 68 हजार की उठाईगिरी…बाइक सवार लोगों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

रमेश राजपूत

बिलासपुर- न्यायधानी में शुक्रवार को एक ओर पुरा पुलिस महकमा बीजेपी पार्टी के महिला हूंकार रैली में तैनात था। तो वही दूसरी ओर तोरवा थाने से महज चंद मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति से साथ उठाईगिरी हो गई। तोरवा पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बाइकर्स मौके पर पहुंच रुपयों से भरे बैग को लेकर रफूचक्कर हो गए जिसकी भनक तक स्थानीय पुलिस को नहीं लग सकी है मामले में राधेश्याम इंटरप्राइजेज के मैनेजर प्रार्थी विकी पैगावार ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह शुक्रवार सुबह बावली कुआं स्थित सेंट्रल बैंक से चार लाख रुपए और तितली चौक स्थित स्टेट बैंक से एक लाख 68 हजार निकालकर काले रंग के बैग में भर कर सिरगिट्टी जा रहे थे।

इसी बीच वह तोरवा थाने के समीप स्थित बंगाली स्कूल रोड में फल दुकान के पास जूस पीने रुका था। जहा एक व्यक्ति प्रार्थी से व्यवहारिक रूप से बात चीत करने लगा। उक्त व्यक्ति ने थोड़े देर बाद बात करने के बाद प्रार्थी को उनके कपड़े में कीड़ा रेंगने की जानकारी दी। जिससे प्रार्थी ने पैसों से भरे अपने बैग को कंधे से निकालकर बाइक पर रख दिया और अपने कपड़े से कीड़ा हटाने का प्रयास करने लगा इस दौरान वह व्यक्ति उसकी सहायता के नाम पर प्रार्थी को उलझाए रखा। इसी बीच एक बाईक में दो युवक मौके पर पहुंचे और 5 लाख 68 हजार रूपए से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। प्रार्थी के साथ उठाई गिरी होने के बाद प्रार्थी को उलझाने वाला व्यक्ति भी वहा से फरार हो गया। इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तोरवा पुलिस दावा कर रही है की आरोपियों के खिलाफ अहम सुराग हाथ लगा है जिसके बलबूते वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफल होगी।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस