रायगढ़

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये महिला व पुरूष…. संचालिका सहित चार युवतियों और ग्राहक पर पीटा एक्ट की कार्रवाई

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिलों में महानगरों से युवतियां लाकर उनके अनैतिक व्यापार की खबरें मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रकार के अनैतिक कार्यों पर निगाह रखने तथा होटल, लॉज, स्पा सेंटर, पार्लर चेक कर अवगत कराने निर्देशित किया गया था, निर्देशों पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा शहर के सभी स्पा सेंटर पार्लर, होटल , लॉज जाकर औचक चेक करना शुरू किये साथ ही अपने मुखबिरों को शहर भीतर ऐसे अनैतिक कार्यों पर शीघ्र सूचना देने निर्देशित किया गया था, इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली को शहर के शहीद चौक स्थित लोटस स्पा सेंटर की संचालिका द्वारा बाहर से लड़कियां बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य कराने की सूचना मिली, जिस पर एएसपी गरिमा द्विवेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनीष नागर, उपनिरीक्षक नंदलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक नंदकुमार सारथी, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, महिला आरक्षक अलीशा टोप्पो, आरक्षक उत्तम सारथी, विनोद शर्मा कार्यवाही के लिए रवाना हुए ।

कार्यवाही के पूर्व एएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पुख्ता करने एक प्वाइंटर नियुक्त कर स्पा सेंटर भेजा गया । स्पा सेंटर से प्वाइंटर द्वारा स्पा सेंटर की गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना दी गई, जिस पर एएसपी गरिमा द्विवेदी व कोतवाली की टीम स्पा सेंटर की घेराबंदी कर एकाएक रेड किए । स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट हॉल में संचालिका जो सावित्री नगर जूटमिल की रहने वाली है मिली जिसके पास से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस को मिली, संचालिका से पूछताछ बाद जब कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर के एक कमरे में पहुंची जहां तीन युवतियां व ग्राहक विनोद सोनी मिले। कोतवाली पुलिस को कमरे की जांच में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, युवतियों से पूछताछ करने पर स्पा सेंटर की संचालिका के कहने पर आना बताई, सभी युवतियां कोलकाता पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई। कोतवाली पुलिस द्वारा कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं नगदी 23,000 रुपए जब्त की गई है। कोतवाली पुलिस स्पा सेंटर की संचालिका एवं महिला दलाल तथा देह व्यापार में लिप्त  तीन युवती एवं देह व्यापार में संलिप्त आरोपी युवक  विनोद सोनी पिता एसआर सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी हीरानगर जूटमिल थाना कोतवाली पर धारा 3,4,5 अनैतिक व्यापार अधिनियम (पीटा एक्ट) के तहत कार्यवाही की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग