रतनपुर

सुने मकान में चोरी करने घुसे 3 चोर…मकान मालिक की सूझबूझ से एक चोर गिरफ्तार, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जुगनू तंबोली


रतनपुर – थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रखने वाले हाईस्कूल व्याख्याता के घर बीती रात 3 चोर चोरी करने घुसे थे, लेकिन इसी बीच मकान मालिक मधुदेव व्रत कुमार सिंह अपने घर पहुँच गए, घर पहुँचे ही उन्हें अहसास हुआ कि दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है और भीतर कोई है, उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए बाहर ही रुककर पड़ोसियों को सूचना दी,

फिर सभी ने चोरों को घेर लिया, इसी बीच 2 चोर छत के रास्ते कूदकर बाहर निकले और बाइक से भाग निकले वही एक चोर लोगो के हाथ लग गया, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेश धुर्वे निवासी शेरपार परसवारा बालाघाट मध्यप्रदेश बताया जिसने अपने दो साथियों के साथ चोरी की नीयत से घर मे घुसने की बात कही, जिसके बाद प्रार्थी ने डायल 112 को सूचना दी।

मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया और एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि चोरों ने घर में सभी आलमारी और पेटी को तोड़ डाला जिनके हाथ केवल 300 ग्राम चांदी ही लगी, लेकिन सामानों को नुकसान पहुंचा है, वही प्रार्थी के बहन की आलमारी से क्या चोरी हुआ है,

इसकी जानकारी उनके बाहर होने की वजह से नही लग पाई है, जिनके वापस लौटने पर आलमारी के सामानों की जांच की जाएगी।

बहरहाल मकान मालिक की सूझबूझ से एक चोर पुलिस के हाथ लग गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही कई और चोरियों का खुलासा पुलिस कर सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...