बिलासपुर

पहले तो ग्रामीण को मारी ठोकर फिर दूर तक बाइक को घसीटते ले गई ट्रेलर….मौके पर हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर-कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्काडीह निवासी सुखलाल पटेल पिता टीकाराम पटेल उम्र 65 वर्ष पालटेक्निक कॉलेज तखतपुर से 3 वर्ष पूर्व रिटायर होके गांव में खेती किसानी करता था।जो आज सुबह करीब 6.30 बजे के आसपास अपने मोटरसाइकिल बजाज CD 110 क्रमांक CG 10 AU 6225 में सवार होकर सेलून दुकान बाजार चौक जा रहा था।

तुर्काडीह बस्ती के पास पहुंचा ही था तभी सकरी बिलासपुर बाईपास रोड से ट्रेलर क्रमांक CG 12 AY 7299 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक में सवार सुखलाल को ठोकर मार दिया जिसमें सुखलाल दूर छिटक कर गिर गया एवं गंभीर रूप से घायल हो गया।वही ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को घसीटते हुए रतनपुर की और भाग निकला इधर मौके पर पहुँचे परिजनों ने तत्काल सुखलाल को बिलासपुर हॉस्पिटल ले जा रहे थे जिसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर की तलाश करने लगे तभी सूचना मिली कि एक ट्रेलर रानीगांव के पास रोड किनारे खड़ी है और उसके नीचे एक बाइक फंसी हुई है।

तब तत्काल कोनी पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर नीचे फँसे बाइक को जेसीबी के मदद से निकलवा कर आरोपी ट्रेलर चालक की पतासाजी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रिटायर्ड व्याख्याता का सूना मकान बना चोरों का निशाना..ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ, 50 साल से बसे 100 परिवारों पर बेघर होने का संकट... PM आवास वाले मकानों पर भी चला बेदखली का नोटिस बिलासपुर:- डीजल चोरी कांड में बड़ा खेल! रातभर थाने में रखने के बाद तीन आरोपी छोड़े, प्रेस नोट में बन... VIDEO:-बिलासपुर:- भारतमाला हाईवे पर बड़ा हादसा… अधूरे पुल से हवा में उड़ी कार, 30 फीट नीचे गिरी, चार... 15 दिन से अंधेरे में मल्हार... फूटा जनआक्रोश, बिजली दफ्तर का घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी व... करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बे हुए बेपटरी...टला बड़ा हादसा, जेसीबी का बकेट बना हादसे की वजह? ज... कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर... औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर ... VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के... VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान, सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज